हॉकी में खेलो इंडिया सिद्धार्थनगर की टीम बनी विजेता
सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को हॉकी, वॉलीबॉल एवं बास्केटबाल के मुकाबले उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में संपन्न हुए। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर हॉकी बालक वर्ग में आठ टीमों के 128 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया सिद्धार्थनगर की टीम ने एसडीआर टाइटन को 3-1 से पराजित कर विजेता बनी।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जूनियर बालिका वर्ग में गांधी आदर्श बढ़नी की टीम ने बसौनी को 15-11 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं जूनियर बालक वर्ग में जागृति स्पोर्टिंग क्लब बढ़नी ने एमआरके तौलिहवा को 23-21 से पराजित कर खिताब अपने नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.