नई दिल्ली, जुलाई 19 -- हॉकी फाइव्स : भारतीय टीमों की नजरें विश्व कप पर नई दिल्ली। भारतीय सब जूनियर पुरुष और महिला टीमें सोमवार को मस्कट में पहली युवा हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप में अभियान शुरू करेंगी। इसमें उनका लक्ष्य पहले अंडर-18 युवा हॉकी फाइव्स विश्व कप में जगह पक्की करना होगा। छह दिन का टूर्नामेंट पहले अंडर-18 युवा हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर के तौर पर काम करेगा। इलीट पूल डबल राउंड रॉबिन प्रारूप के आधार पर खेल जाएगा। लीग चरण के आखिर में शीर्ष दो टीमें सीधे स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंचेंगी जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम सीधे कांस्यमैच के लिए क्वालीफाई करेगी। रानी रामपाल की कोचिंग वाली भारतीय सब जूनियर महिला टीम में वे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने अंडर-18 एशिया कप में कांस्य जीता था। टीम को चीन, कजाखस्तान और उ...