हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में शुक्रवार से 23वीं प्रादेशिक जनपद वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी स्टिक का जादू बिखेरते हुए शानदार प्रदर्शन किया।बीते साल के व्यक्तिगत चैंपियन और नैनीताल टीम के कप्तान ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की शपथ दिलाई। पहले मुकाबले में 46वीं वाहिनी पीएसी ने नैनीताल को 7-0 से हराया। द्वितीय मैच में आईआरबी प्रथम ने 40वीं वाहिनी पीएसी को 4-1 से मात दी। तीसरे मैच में 31वीं वाहिनी पीएसी ने पिथौरागढ़ पर 6-1 से एकतरफा जीत दर्ज की। चौथे मैच में जनपद ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 4-1 से पराजित किया। यह भी पढ़ें- एचसीसी ने कुमाऊं क्रिकेट अकादमी को हराया प्रतियोगिता का उद्धाटन डीएम नैनीताल ललित मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.