हजारीबाग, सितम्बर 22 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता (2026-27) में हजारीबाग जिले का नाम रोशन हुआ है। पदमा स्थित रामनारायण 2 उच्च विद्यालय की बालिकाओं ने अंडर-17 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में द्वितीय उपविजेता का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से 22 सितंबर तक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें राज्यभर की युवा टीमों ने अपनी खेल कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम को मुख्य अतिथि द्वारा टॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार और जिला खेल कोषांग के सदस्य मधुसूदन कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते ...