हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। दिल्ली में 17 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) के लिए उत्तराखंड सचिवालय की टीम सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। डीएसओ नैनीताल डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि नैनीताल जनपद से उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र सिंह अधिकारी, युवा कल्याण विभाग से व्यायाम प्रशिक्षक हरीश नेगी का पुरुष वर्ग में चयन हुआ है। महिला वर्ग में शिक्षा विभाग से कंचन रावत, नंदी कश्मीरा और नीमा शाह शामिल हैं। उत्तराखंड की पुरुष टीम को ग्रुप जी में गुजरात, तेलंगाना और बिहार की टीमों के साथ रखा गया है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.