कानपुर, जनवरी 5 -- खेल निदेशालय प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता 7 से 12 जनवरी तक मेरठ में होगी। इसके लिए कानपुर टीम का चयन सोमवार को ट्रायल के आधार पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया गया। ट्रायल के आधार पर चयनित टीम की घोषणा क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क भानु प्रसाद ने की। हॉकी टीम में मुस्कान भारती, शिवांशी आर्या, शिखा पाल, कायनात, प्रिया सागर, दीपा उपाध्याय, रुशदा, आरती गौड़, रूपा, तनिष्का गुप्ता, अमृता कनौजिया, सोनम, काजल कुमारी, आंचल यादव, अंशिका चौहान, पल्लवी को शामिल किया गया है। टीम मैनेजर शाहिद खां को बनाया गया है। अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में माही और वर्षा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.