हॉकी प्रतियोगिता : कौशाम्बी की पुरुष टीम ने फाइनल में जगह बनाई
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- टेवां स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 29वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रयागराज जोन के आठ जिलों प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में प्रयागराज और बांदा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। बांदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान कौशाम्बी और प्रतापगढ़ की टीमें आमने-सामने रहीं। कौशाम्बी के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और प्रतापगढ़ को 8-2 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में कौशाम्बी का मुकाबला बांदा से होगा। महिला वर्ग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.