हॉकी पुरुष सीनियर वर्ग के दस खिलाड़ी मंडल के लिए चयनित
सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- सुलतानपुर, संवाददाता खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। मंडल ट्रायल 22 सितंबर को अयोध्या में आयोजित किया जाएगा।जिले से दस खिलाड़ी राहुल,अमित,गजेंद्र, मोहम्मद साहिल, प्रभाकर, गुफरान अहमद, मोहम्मद दानिश अनूप कुमार, शाहरुख खान, सौरभ निषाद शामिल होंगे। चयनित छात्र 28 सितंबर से तीन अक्टूबर के मध्य वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने दी l हॉकी सचिव तारिक वसीम, मुनेंद्र मिश्र, स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, आशा सहित खिलाड़ी व प्रशिक्षक मौजूद रहे l यह भी पढ़ें- मंडलीय हॉकी टीम चयनित, वाराणसी में दिखाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.