गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय बालिका हॉकी ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। कोच नदीम अहमद ने बताया कि भूमिका, जीतिका, यति, वर्षा, माही, समीक्षा, साक्षी, दृष्टि, मानसी और महिमा का चयन किया गया। सभी खिलाड़ी मेरठ में मंडलस्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। इसके बाद इनका चयन सात से 12 जनवरी तक मेरठ में होने वाली प्रदेशस्तरीय स्पर्धा के लिए होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.