हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया : श्रवण
पटना, जून 7 -- सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने भारतीय खिलाड़ियों को 'अंडर-18 पुरुष एशिया कप हॉकी की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से पराजित कर शानदार खेल का प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया है। यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। भारत ने 10 वर्षों के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीत कर एशियाई हॉकी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। यह टीम की कुल तीसरी एशिया कप विजय है, जो भारतीय हॉकी के उज्जवल भविष्य का संकेत देती है। यह भी पढ़ें- खेल : भारत तीसरी बार बना एशिया का सरताज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.