गाजीपुर, अप्रैल 14 -- फोटो-01,02,03 (तीनों सिंगल है) खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करमपुर गांव के तीन होनहार हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम के कोचिंग कैंप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में रोमित पाल, प्रहलाद राजभर और नीतीश यादव शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी 19 अप्रैल से 25 मई तक साई सेंटर, भोपाल में आयोजित होने वाले सब जूनियर पुरुष हॉकी कोचिंग कैंप में भाग लेंगे। यह कैंप 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगाहारा में आयोजित होने वाले अंडर-18 एशिया कप की तैयारी के लिए लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 1 से 12 अप्रैल तक राजगीर (बिहार) में आयोजित 16 वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान देशभर से 40 खिलाड़ियों का चयन इस कैंप के लिए किया गया है। करमपुर के तीन खिलाड़ियों के चयन से गांव और क्षे...