रांची, जुलाई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। हॉकी झारखंड की वर्तमान समिति को भंग कर खिलाड़ियों का सम्मान बचाने की जरूरत है। यह बातें झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कही। वे भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के पक्ष में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी केवल एक खेल नहीं है, बल्कि झारखंड की पहचान, स्वाभिमान और आदिवासी समाज के गौरव का प्रतीक है। ऐसे में हॉकी झारखंड में भ्रष्टाचार, पक्षपात, मनमानी और खिलाड़ियों के शोषण जैसे गंभीर आरोप सामने आना अत्यंत चिंताजनक है। बंधु ने कहा कि पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा द्वारा महिला खिलाड़कियों के शोषण, शिकायतों को दबाने, धमकी देने और प्रताड़ित करने जैसे आरोप केवल व्यक्तिगत शिकायत नहीं है, बल्कि पूरी खेल व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। यदि एक अंतरराष्ट्रीय ...