हॉकी झारखंड का चुनाव रद्द करने को हाईकोर्ट में याचिका
रांची, सितम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। हॉकी झारखंड के चुनाव को रद्द करने को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनोहर टोपनो एवं अन्य की ओर से अधिवक्ता सुभाशीष रसिक सोरेन ने याचिका दाखिल की है। याचिका में हॉकी झारखंड के चुनाव को नियमों के विपरीत बताते हुए इसे रद्द करने का आग्रह किया गया है। याचिका में कहा गया है कि भारत सरकार की ओर से खेल संघों के चुनाव पर दिसंबर 2026 तक रोक लगायी गयी है। इसके बावजूद हॉकी झारखंड का चुनाव कराया गया। चुनाव का परिणाम 19 जुलाई को घोषित किया गया, जिसमें भोलानाथ सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। प्रार्थी का कहना है कि भोलानाथ सिंह वर्तमान में हॉकी इंडिया के सचिव भी हैं। ऐसे में एक ही व्यक्ति का दोनों पदों पर रहना भी नियमों के अनुरूप नहीं है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.