हॉकी चौराहा से केंद्रीय कारागार रोड तक बड़ी संख्या में सूखे पौधे
वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी, संवाददाता। शहर के हॉकी चौराहा से केंद्रीय कारागार जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगाए गए पौधों का देखभाल न होने से सूख रहे हैं। इससे हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए गए पौधरोपण अभियान की देखरेख और रखरखाव पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले सड़क किनारे बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए थे, लेकिन नियमित सिंचाई और उचित देखभाल के अभाव में अधिकांश पौधे सूख चुके हैं। कई स्थानों पर केवल सूखे तने ही दिखाई दे रहे हैं, जिससे पौधरोपण अभियान का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखरेख, सिंचाई और सुरक्षा की भी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि वे वृक्ष बन सकें और पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य पूरा हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.