सिमडेगा, सितम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के 12वें दिन बुधवार को कुल आठ मुकाबले खेले गए। हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन के पहले मुकाबले में श्री माधव हरि छात्रावास ने तैसेर ग्रामीण को 4-2 से हराया। वहीं पीएम श्री बासेन ने कुसकेला एफसी के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। केबीएस सिमडेगा ने बिधाईन टोली को 3-1 से पराजित किया। फरसापानी और हेठमा पंचायत के बीच हुए मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हेठमा पंचायत ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद गोंडवाना क्लब सलडेगा को कुड़पानी ए ने 3-1 से शिकस्त दी। लोंबई ने जिलिंगा ताराबोग...