गिरडीह, जून 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को हॉकी गिरिडीह संघ का गठन किया गया। वार्ड नंबर 24 कोलडीहा स्थित वार्ड पार्षद नूरुल होदा के कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व सदस्य युगल किशोर महतो एवं नूरुल होदा ने की। बैठक में जिले के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सुमित कुमार को अध्यक्ष, वीणा बर्णवाल, अजीत कुमार व रमेश कुमार महतो को उपाध्यक्ष, शबाना परवीन को महासचिव, मो. सहदेव, ईशा शर्मा एवं प्रीति कुमारी को संयुक्त सचिव तथा नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में खुशी सिंह, पार्थ सारथी, अली रज़ा एवं रंजीत यादव को शामिल किया गया। वक्...