हरिद्वार, जून 13 -- प्रभारी विशेष कोर्ट पॉक्सो/एडीजे चंद्रमणि राय ने नेशनल महिला हॉकी की खिलाड़ी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी हॉकी कोच की जमानत अर्जी रद्द कर दी है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि किशोरी जनवरी में रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम पर 38वें नेशनल हॉकी गेम्स के सलेक्शन कैंप में आई हुई थी। बताया कि जिस होटल में पीड़ित खिलाड़ी अन्य महिला खिलाड़ियों के साथ ठहरी हुई थीं, उसी होटल में आरोपी हॉकी कोच भी ठहरा हुआ था। आरोप लगाया कि घटना वाली रात पौने सात बजे आरोपी कोच ने पीड़ित खिलाड़ी को अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.