पलामू, जनवरी 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में संविधान सभा के सदस्य सह हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा की 123 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे। इनका जन्म तीन जनवरी 1903 ई० को रांची में हुआ था। जयपाल सिंह मुंडा भारतीय हॉकी खिलाड़ीयों में से एक थे। संविधान सभा में जयपाल सिंह ने आदिवासियों के हक अधिकार के लिए आवाज बुलंद किया था। शिवनरायण साव ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा महान शिक्षाविद, लेखक,संपादक और राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। इस अवसर पर नन्हक सिंह, मनोज सिंह, रामयाद उरांव, राजू राम, अनिल राम, जयपाल मोची, प्रेम कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.