हॉकी के लिए दस खिलाड़ियों का चयन
गाजीपुर, अगस्त 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 20 से 22 अगस्त तक अयोध्या में आयोजित की जा रही है, जिसका जिला स्तरीय चयन बुधवार को सुबह 10.30 बजे से मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के परिसर में किया गया। इसमें कुल 20 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। जिसमें 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन में 13 अगस्त को सुबह नौ बजे से डा. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में चयन किया गया। इस दौरान हॉकी प्रशिक्षक इन्द्रदेव, अविनाश यादव, बृजेश कुमार, हॉकी प्रशिक्षिक पूजा सिंह, क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.