पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय हॉकी पाठशाला अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। गुरुवार को शिविर के पांचवें दिन नन्हे खिलाड़ियों में गजब का जोश देखने को मिला। प्रशिक्षण की शुरुआत भारतीय योग संस्थान के जिला प्रमुख व हॉकी पीलीभीत के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कराई, जिन्होंने बच्चों को योगाभ्यास के माध्यम से मानसिक एकाग्रता और शारीरिक लचीलेपन के गुर सिखाए। शिविर के मुख्य आकर्षण शाहजहांपुर से आए मुख्य कोच मुशीर अहमद रहे। उन्होंने आधुनिक हॉकी की जटिल बारीकियों को न केवल मैदान पर प्रैक्टिकल डेमो के जरिए समझाया, बल्कि कक्षा (थ्योरी क्लास) लेकर खिलाड़ियों को गेम प्लान और पोजिशनिंग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उनका जोर रहा कि आधुनिक हॉकी केवल शारीरिक शक्ति नहीं, बल्कि दिमागी सूझबूझ का खेल है। व्यवस्थाओं की नि...