हॉकी और भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सोनभद्र, अगस्त 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय एवं विशिष्ट खेल स्टेडियम रॉबर्ट्सगंज की ओर से हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर हॉकी और भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारतीय ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अंबिका पब्लिक स्कूल में मनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.