फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिला ओलंपिक संघ के अवैतनिक सचिव अवनींद्र कुमार ने जिला क्रीड़ाधिकारी के माध्यम से खेल निदेशालय पत्र भेजा है। इसमें कहा कि जिले में हॉकी व एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास को उचित मैदान नहीं हैं, जिससे उन्हें दिक्कत होती है। खेलो इंडिया के तहत जिले में हॉकी खेल में 30 खिलाड़ी पंजीकृत हैं, लेकिन मानक के अनुसार खेल मैदान न होने से अभ्यास में दिक्कत होती है। इन खिलाड़ियों को स्टेडियम में एक किनारे अभ्यास कराया जाता है। उन्होंने मांग की कि जिले में हॉकी एस्ट्रोटर्फ व एथलेटिक्स का सिंथेटिक मैदान बनवाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.