रांची, मार्च 30 -- हॉकी इंडिया के शताब्दी वर्ष में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन शुक्रवार को दिल्ली में किया गया। इसमें झारखंड टीम को 2025 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के तीनों वर्गों (सब जूनियर, जूनियर और सीनियर टीम) में स्वर्ण पदक जीतने पर 10 लाख रुपए इनाम मिला। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को हॉकी के विकास में अमूल्य योगदान के लिए हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें पांच लाख रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। झारखंड की खिलाड़ी निक्की प्रधान को भी 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर दो लाख रुपए इनाम दिया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड में रांची समेत आधा दर्जन जिलों में आंधी और बारिश, आज ओलावृष्टि का अलर्ट यह पुरस्कार केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप तिर्क...