वाराणसी, अक्टूबर 1 -- वाराणसी, प्रसं.। बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में खेले जा रहे प्रदेशस्तरीय खेल समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल और वाराणसी छात्रावास की टीम ने बुधवार को अपने-अपने मैच जीत लिये। बुधवार को पहले मुकाबले में रामपुर छात्रावास ने देवीपाटन मंडल को 4-1 से हराया। इसके बाद स्पोर्ट्स कालेज सैफई और झांसी के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा। अन्य मैचों में लखनऊ छात्रावास ने गोरखपुर मंडल को 8-0 से, कानपुर मंडल को झांसी छात्रावास ने 4-0 से, वाराणसी मंडल ने अलीगढ़ को 5-0 से, लखनऊ मंडल ने मेरठ को 2-0 से और वाराणसी छात्रावास ने बरेली को 5-0 से हराया। अंतिम मैच में आजमगढ़ को आगरा मंडल ने 1-0 से हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...