प्रयागराज, मार्च 18 -- रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए अब इसकी कालाबाजारी तेज हो गई है। आपूर्ति विभाग की टीम ने छापामारा तो एक हॉकर के घर से 27 रसोई गैस सिलेंडर बरामद हुए। कार्रवाई से पहले हॉकर भाग निकला। उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अखिलेश कुमार, अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम ने भोला का पूरा सुलेमसराय में रमेश चंद्र केसरवानी के मकान में छापा मारा। हाथे में एक वाहन पर 11 घरेलू गैस सिलेंडर पूरे भरे हुए मिले। इसके बाद जब टीम घर में पहुंची तो वहां पर 15 सिलेंडर मिले। मकान में एक 10 किलोग्राम का कंपोजिट प्लास्टिक बॉडी वाला सिलेंडर भी मिला। 27 गैस सिलेंडर जब्त कर उसे जमा कराया गया। डीएसओ सुनील सिंह ने बताया कि हॉकर के खिलाफ धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रम...