हैसला वार्ड 12 में ज्ञान महिला समिति की बैठक, महिलाओं को सशक्तिकरण व जागरूकता का संदेश
रामगढ़, मार्च 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। हैसला वार्ड नंबर 12 में बुधवार को ज्ञान महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंजू मुंडा ने की, जबकि संचालन अंजलि देवी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विनोद जायसवाल ने रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और जिला प्रशासन को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी का पूजा और मंगल जुलूस शांतिपूर्ण सह ऐतिहासिक रहा, जिसके लिए सभी संबंधित लोग धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान महिला समिति महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समिति की ओर से महिलाओं को रोजगार के अवसर, बेटियों की बेहतर शिक्षा, खेल सामग्री उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.