रामगढ़, जून 8 -- सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद वार्ड 12 के हेसला महुआ टांड़ बिरसा चौक में वर्षो से स्ट्रीट लाइट खराब है। घने अंधेरे के कारण राहगीरों, महिलाओं व महुआ टांड़ के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख चौक होने के बावजूद पर्याप्त रोशनी नही रहने के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शाम ढलते ही पूरा चौक और आस पास का इलाका घनघोर अंधेरा में डूब जाता है। खराब लाइट के कारण सड़क पार करने में बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को डर लगता है। भारी वाहनों की आवाजाही वाले इस चौक पर लाइट नही होने से रात में वाहनों की रफ्तार और अंधेरे के कारण हादसे होने की खतरा बढ़ जाती है।लाइट यह भी पढ़ें- फाइल एक बनाने को लेकर नगर परिषद में कई बार शिकायत भी की गयी है इसके बावजूद लाइट अब तक नही बन पाया। इस संबंध में वार्ड 12 के पार्षद ललिता...