हैवान बना स्कूल वैन ड्राइवर, नर्सरी में पढ़ रही 4 साल की बच्ची से रेप; डर के साए में मासूम
संवाददाता, जुलाई 19 -- Innocent minor girl raped in Lucknow: उत्तर प्रदेश् की राजधानी लखनऊ से एक शर्मसार और हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां के तालकटोरा इलाके में एक स्कूल वैन के ड्राइवर ने चार साल की नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से मासूम बच्ची इतनी डरी और सहमी थी कि किसी के सामने मुंह नहीं खोल सकी। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी चार साल की बच्ची राजाजीपुरम के एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। बच्ची को लाने-ले जाने के लिए उन्होंने वैन लगवाई थी। वैन, उन्नाव का रहने वाला गिरीश मिश्रा चलाता था। शुक्रवार को बेटी स्कूल से आई तो डरी-सहमी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.