नई दिल्ली, फरवरी 17 -- एक शख्स पर अपनी पत्नी को 100 से ज्यादा लोगों को बेचने के आरोप लगे हैं। मामला स्वीडन का है। आरोप हैं कि उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी का सौदा किया था। पत्नी की तरफ से शिकायत दिए जाने के बाद मामला प्रकाश में आया। फिलहाल, जांच जारी है। इस संबंध में 13 मार्च को कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इसके अलावा इस कथित वारदात में शामिल रहे अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी उत्तरी स्वीडन का रहने वाला है। आरोप हैं कि शख्स ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी पत्नी का सौदा कम से कम 120 लोगों से कर दिया। महिला की तरफ से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद से ही आरोपी बीते साल अक्तूबर कस्टडी में है। अब पुलिस इस कथित खरीद फरोख्त के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने की तैयारी कर रही है। अभियोजक इडा एनेरस्टेड ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.