संवाददाता, जुलाई 8 -- यूपी के बांदा में पति की हैवानियत का शिकार हुई महिला ने न्याय के लिए करीब 20 दिन तक पुलिस के चक्कर काटे। आरोप है कि पति ने शराब के नशे में पहले गला दबाकर जान लेने की कोशिश की, फिर मारपीट कर गर्म सब्जी चेहरे पर फेंक दी, जिससे वह झुलस गई। साथ ही मारपीट में उसके कान का पर्दा भी फट गया। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, लेकिन एसपी के आदेश पर आखिरकार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नगर कोतवाली के अतर्रा चुंगी मोहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाली पीड़िता समीक्षा गुप्ता उर्फ प्रिया ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि पति राहुल गुप्ता सरकारी टीचर है। दो मई की रात साढ़े 11 बजे वह शराब के नशे में घर आया और बच्चे के सामने सिगरेट पीने लगे। उसने रोका तो जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। उसका दम घुटने लगा और बा...