हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। बरकट्ठा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में समाज को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।पीड़िता पूनम कुमारी ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि 21 दिसंबर की रात वह उसके पति समेत ससुराल वालों ने हैवानियत भरा काम किया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की गई ।- पति ने गर्म लोहे की रॉड से उसके शरीर के कई हिस्सों पैर, पीठ, जांघ और यहां तक कि नाजुक अंगों तक को दाग दिया। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वर्ष 2019 में विवाह के कुछ ही महीनों बाद से उस पर दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। प्रताड़ना इतनी बढ़ी कि पहले भी महिला थाना की शरण लेनी पड़ी, जहां समझौते के बाद उसे वापस ससुराल भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.