बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की हैवतपुर पंचायत स्थित सन्यासी मठ परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय के द्वारा अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय बेगूसराय के नेतृत्व में 200 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच गयी। उसके बाद आश्वयकता के अनुसार नि:शुल्क दवा दी गयी। जांच के दौरान विशेष रोग ग्रसित मरीजों को आयुर्वेदिक कॉलेज बुलाया गया। वहां उन्हें बेहतर इलाज की व्यवस्था का आश्वसान दिया गया। साथ ही, आयुष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसमें अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद पद्धति से इलाज कराने पर जोर दिया गया। इसमें जिले के वरीय चिकित्सकगण, मेडिकल कर्मी, आशा बहू आदि शामिल हुए। पंचायत समिति सदस्य शबनम कुमारी एवं प्रदीप सहनी समेत अन्य लोगों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.