बदायूं, मार्च 28 -- तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर में देर रात्रि माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण, हनुमान जी एवं शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियों का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उझानी से आई जागरण पार्टी की गायिका रागिनी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। रामबहादुर, रमन कुमार, राजेश कुमार, सत्यवान, भजनलाल, नन्हे सहित अन्य भक्तों का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.