वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 27 -- साइबर अपराध की बढ़ती वारदातों ने आम लोगों के मन में डर और अविश्वास का ऐसा माहौल बना दिया है कि अब पुलिस की कॉल पर भी लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि जब पुलिस किसी शिकायत या जांच के सिलसिले में फोन करती है, तो कई लोग उसे साइबर जालसाजों की कॉल समझकर तुरंत फोन काट देते हैं। इससे पुलिस के सामने एक नई और गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। अब उसे लोगों के घर तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। दरअसल, साइबर ठग खुद को पुलिस अधिकारी, बैंक कर्मचारी, सीबीआई या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जैसी सरकारी एजेंसियों का अफसर बताकर लोगों को झांसे में लेकर लाखों-करोड़ों ठगते रहे हैं। फर्जी केस, गिरफ्तारी या खाता बंद होने का डर दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठ लेते हैं। ऐसी वारदातें लगातार सामने आने से जनता सतर्क हुई है, लेकिन सतर्कत...