कानपुर, मई 12 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने रोगी देखभाल में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. अनीता भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सिस्टर प्रीथा, पूनम, मैट्रन मीरा, वंदिता, सीता, सबरा, करुणा, शोभा, सोनम सहित विभाग की अनेक नर्सिंग अधिकारियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- महुआडाबरा के श्री साईं नर्सिंग कॉलेज में मनाया नर्सिंग दिवस यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया यह भी पढ़ें- गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ...