कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता हैलट में बहुप्रतिक्षित बर्न यूनिट से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। शासन ने यूनिट को बिजली की रोशनी से चकाचौंध करने की कवायद को अमलीजामा पहनाया है। 35 लाख की लागत से नया ट्रांसफॉर्मर मंजूर कर लिया गया है। 500 केवीए की क्षमता वाले इस ट्रांसफार्मर के स्वीकृत होने पर प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया कि दो साल का प्रयास आखिर रंग लाया। संबंधित निर्माण संस्था ने ट्रांसफॉर्मर की कोई व्यवस्था नहीं की थी। इस वजह से यूनिट में बिजली व्यवस्था नहीं होने पर शासन को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि यूनिट को शुरू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ रहे हैं। वहीं इलेक्ट्रिक सेफ्टी के इंतजाम के लिए शासन ने साढ़े छह करोड़ रुपये मंजूर कर लिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.