कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। तेज आंधी और बरसात के चलते शनिवार को हैलट और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में एक दर्जन से अधिक पेड़ अचानक गिर गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि 10 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं परिसर में बारिश का पानी भरने से आवाजाही में भारी परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के झोंकों के साथ पुराने और जर्जर पेड़ एक-एक कर गिरते चले गए। उस वक्त अस्पताल परिसर में मरीज, तीमारदार और स्टाफ की आवाजाही थी। पेड़ों के अचानक गिरने से लोग इधर-उधर भागने लगे। कई पेड़ दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर गिर गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा।घटना के समय कुछ लोग पेड़ों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। तीमारदारों ने बताया कि कुछ सेकेंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही अस्प...