नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- इंग्लैंड टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक को पाकिस्तान की धुनाई करना खूब पसंद है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। सफेद जर्सी पहन जब भी वह पाकिस्तान के खिलाफ उतरते हैं तो उनके गेंदबाजों के धागे खोल देते हैं। बुधवार, 9 सितंबर को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान को पहली पारी में 133 रनों पर ढेर करने के बाद जब इंग्लैंड ने अपने 3 विकेट 39 के स्कोर पर खो दिए थे, तो मेजबान टीम मुश्किल में थी। इस मुश्किल घड़ी में हैरी ब्रूक खड़े हुए और अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। एमिलियो गे के साथ उन्होंने शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड को पाकिस्तान पर बढ़त दिलाने में मदद की, इसके बाद उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी की। अपने इस अर...