नई दिल्ली, मार्च 25 -- बहुत सी इंग्लिश फिल्में हैं जो भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। ऐसी ही एक फिल्मों की सीरीज है हैरी पॉटर। हैरी पॉटर भारत में सबसे ज्यादा पसंज की जाने वाली इंग्लिश फिल्मों में से एक है। 90के दशक के बच्चों के लिए हैरी पॉटर एक बहुत प्यारी याद है। आज की जनरेशन भी हैरी पॉटर को काफी पसंद करती है। अब इन सभी पॉटर फैंस के लिए खुशखबरी है। इस फिल्म पर वेब सीरीज बन रही है और वेब सीरीज का पहला लुक एचबीओ ने जारी कर दिया है।हैरी पॉटर पर बन रही सीरीज, फर्स्ट लुक जारी एचबीओ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हैरी पॉटर का किरदार निभाने वाला चाइल्ट एक्टर हैरी पॉटर का रेड कलर का गाउन पहने है और उसपर पॉटर लिखा है। इसके साथ एकबीओ ने लिखा- कल। ये तस्वीर 24 मार्च को शेयर की गई थी। फैंस इस तस्वीर और कैप्शन से अंदा...