नई दिल्ली, मार्च 31 -- MG मोटर्स की गितनी अब देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनियों में होने लगी है। खासकर, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में MG ने अपनी अलग पहचान बना ली है। अब कंपनी 2026 में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें से एक वुलिंग स्टारलाइट 560 (Wuling Starlight 560) का रीबैज्ड वर्जन है। हाल के महीनों में भारी कैमूफ्लाज वाले टेस्ट म्यूल्स अक्सर देखे गए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वुलिंग स्टारलाइट 560 के लिए एक पेटेंट फाइल किया गया है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला महिंद्रा XUV7X0 और टाटा हैरियर जैसे मॉडल से होगा। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।वुलिंग स्टारलाइट 560 का एक्सटीरियर और डिजाइन इस कार की पेटेंट इमेज में देखा जा सकता है कि ज्यादातर एक्सटीरियर फीचर्स इंटरनेशनल-स्...