हैरान कर देगा VIDEO, SMS इमरजेंसी में मरीज. और स्टाफ काट रहा था केक
जयपुर, जुलाई 18 -- प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था एक वायरल वीडियो के बाद सवालों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में अस्पताल के क्रिटिकल न्यूरो-मेडिसिन (सीएनएम) ब्लॉक के भीतर नर्सिंग प्रभारी का जन्मदिन मनाया जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में केक काटा जा रहा है, कर्मचारी तालियां बजा रहे हैं और पूरा माहौल किसी समारोह जैसा नजर आ रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जिस जगह हर मिनट जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ी जाती है, वहां ड्यूटी के दौरान जश्न कैसे मनाया गया? वीडियो में सीएनएम ब्लॉक के नर्सिंग प्रभारी राकेश सोनी के जन्मदिन का आयोजन दिखाई दे रहा है। उनके साथ दूसरे नर्सिंग प्रभारी गोवर्धन लाल समेत कई नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद हैं। सभी केक कटवाते और तालियां बजाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.