मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- मुरादाबाद। स्कूली बसों में सेफ्टी ऑडिट की कोशिश गिनाने में संभागीय परिवहन विभाग फंस गया। जिलाधिकारी की बैठक में स्कूली बसों की फिटनेस जांच के मुद्दे पर एआरटीओ आनंद निर्मल ने बताया कि 779 स्कूली वाहनों के सापेक्ष 669 की सेफ्टी ऑडिट पूर्ण कर ली गई है, जिन वाहनों में कमियां पाई गई हैं उसे लेकर स्कूल प्रबंधन को सचेत कर दिया गया है। यह बात सुनने के बाद जिलाधिकारी ने कहा बोले कि नवीनीकरण की प्रक्रिया आरटीओ कार्यालय से ही संपादित होती है। ऐसे स्कूली वाहनों में कमी मिलना इस बात का प्रमाण है कि नवीनीकरण की प्रक्रिया के दौरान मानकों का गंभीरता पूर्वक सत्यापन नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय की बस का न बीमा न फिटनेस, सीज उन्होंने कहा कि पहले से सख्ती बरतें तो इस तरह की खामियां मिलेंगी ही नहीं। यह भी पढ़ें- ...