आदित्यपुर, मार्च 30 -- चांडिल, संवाददाता। श्री श्री बजरंग अखाड़ा, हाटटोला के द्वारा रामनवमी पर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा नगर ''जय श्रीराम'' ''बजरंगबली की जय'' के उदघोष से गुंज उठा और माहौल पूरी तरह से राममय हो गया। जुलूस में शामिल खिलाड़ियों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। झांकियां भी लोगों को काफी आकर्षित कर रही थीं। जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर सीओ प्रदीप महतो, इंस्पेक्टर राजेश सिंह एवं थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा अपनी टीम के साथ सक्रिय थे। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेंब्रम एवं स्वपन गुप्ता ने भी लाठी खेल का करतब दिखाया। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं के बीच शीतल पेय एवं गुड़-चना का वितरण किया गया। बता दें कि आगामी 2 अप्रैल को श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग अखाड...