हैरतअंगेज करतबों के बीच निकला ताजिया जुलूस
कुशीनगर, जून 27 -- बोदरवार। क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को ताजिया जुलूस पूरे उत्साह, अनुशासन और पारंपरिक शान के साथ निकाला गया। विभिन्न गांवों से निकले ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी, बनैठी तथा अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं के रोमांचक और हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। पूरे मार्ग में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं और अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। यह भी पढ़ें- हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस निकालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.