रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में जिम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पांच महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, मनीष मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी खुशी विला मटकोटा रुद्रपुर ने बताया कि उनका ग्राम दानपुर में हसलर नाम से जिम स्थित है। 14 सितंबर की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने जिम में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मनीष के मुताबिक घटना का कुछ हिस्सा जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया था। हालांकि चोरी के बाद आरोपी ने जिम का विद्युत कनेक्शन काट दिया, जिससे पूरी वारदात की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। मामले में उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना देने के बाद तहरीर सौंपी थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के कारण मुकदमा दर्ज करने में समय अधिक लग गया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.