गुड़गांव, मई 3 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट प्राइम सोसाइटी में रविवार को आग बुझाने का प्रशिक्षण हुआ। लोगों को आग से बचाव के तरीके और अग्निशमन यंत्र के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह बेरीवाल ने कहा कि निवासियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। आपातकालीन स्थिति में सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सही तरीके से प्रतिक्रिया देना और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.