श्रीनगर, नवम्बर 11 -- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र (हैप्रेक) और हिमालया वेलनेस कंपनी बेंगलुरु के बीच औषधीय एवं सुगंधित पौधों की व्यावसायिक खेती और अनुसंधान सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमओयू साइन हुआ है। हस्ताक्षर हुए समझौते के अंतर्गत हैप्रेक अपनी नर्सरी में दारूहल्दी की औषधीय पौधों को विकसित करने का कार्य करेगा। हैप्रेक संस्थान के निदेशक डॉ. विजयकांत पुरोहित ने बताया कि यह समझौता न केवल पर्यावरण संरक्षण और औषधीय वनस्पतियों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्थानीय समुदायों के आजीविका सृजन में भी अहम भूमिका निभाएगा। बताया कि औषधीय पौधों की संगठित खेती से जंगली प्रजातियों पर दबाव कम होगा और पहाड़ी किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा तथा उन्हें वैज्ञानिक खेती की आधुनिक तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.