लखनऊ, मार्च 5 -- काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा के बेगरिया गांव में बुधवार शाम हैप्पी होली बोलने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान वाराणसी में जीएसटी विभाग के क्लर्क मोहित तिवारी उसकी बहन और मां ने 22 वर्षीय पेंटर सूरज गौतम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दुस्साहसिक वारदात से गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुबग्गा थाने का घेराव कर तीन घंटे तक जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। पुलिस ने जब आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली तब शांत हुए। पेंटर सूरज के पिता राजेंद्र गौतम के मुताबिक वह बढ़ई का काम करते हैं। बुधवार शाम पड़ोस में रहने वाला मोहित (जीएसटी विभाग में क्लर्क) घर के बाहर टहल रहा था। इस बीच ग्रामीण जिशु वहां से निकला। उसने उन्हें और मोहित को हैप्पी होली बोला। उन्होंने भी जिशु को बधाई थी, पर इ...