हैप्पी होली के विवाद में भाई-बहन ने चाकू से की युवक की हत्या, 3 घंटे तक थाने पर बवाल
नई दिल्ली, मार्च 5 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मर्डर समाने आया है। यहां दुबग्गा के बेगरिया गांव में हैप्पी होली बोलने से पनपे विवाद में दबंग युवक ने बहन के साथ मिलकर पेंटर कारीगर सूरज गौतम (22) को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। सूरज की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने थाने पर पहुंच कर तीन घंटे जमकर बवाल किया। मौके पर दुबग्गा, नाका, काकोरी और पारा थाने की पुलिस परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी रही। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक, उसकी बहन और माँ को गिरफ्तार कर लिया है। बेगरिया गांव निवासी पेंटर कारीगर सूरज गौतम और मोहित तिवारी का मकान आमने-सामने है। बुधवार शाम में करीब साढ़े पांच बजे मोहित तिवारी मकान के बाहर टहल रहे थे तभी उधर से गुज़र रहे गांव के ही जिशु ने उनसे हैप्पी होली बोल दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.