बोकारो, फरवरी 22 -- हैप्पी हार्मोन का व्यक्तित्व विकास पर प्रभाव पर सेमिनार कथारा, प्रतिनिधि। केबी कॉलेज बेरमो में शनिवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में मनोविज्ञान विभाग में हैप्पी हार्मोन का व्यक्तित्व विकास पर प्रभाव विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का आधार हैप्पी हार्मोन का स्तर है। जीवनशैली में सरल बदलाव लाकर खुशी के हार्मोन बढ़ाएं। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा कि हैप्पी हार्मोन से व्यक्ति भावनात्मक रूप से मजबूत, सकारात्मक, रचनात्मक और सामाजिक रूप से जुड़ा हुआ बनता है। मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि खुशी को चार प्रमुख हार्मोन प्रभावित करते हैं जिन्हें हैप्पी हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है। सेरोटोनिन, डोपामाइन, ऑक्स...